हिमाचल भाजपा प्रभारी ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस को अपने ही अध्यक्ष पर संशय

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2022 11:18 PM

avinash rai khanna target on congress

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि कांग्रेस को संगठन की अहमियत का पता नहीं है, इसलिए उसे 1 अध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि कांग्रेस को अपने ही अध्यक्ष पर संशय है, ऐसे में पार्टी जनता...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि कांग्रेस को संगठन की अहमियत का पता नहीं है, इसलिए उसे 1 अध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि कांग्रेस को अपने ही अध्यक्ष पर संशय है, ऐसे में पार्टी जनता के बीच जाने का अवसर खो चुकी है। अविनाश राय खन्ना ने यहां जारी बयान में कहा कि आदर्श संगठन में एक ही अध्यक्ष शोभनीय होता है। इस बार कांग्रेस की सारी कार्यकारिणी दिल्ली से ही घोषित हुई है। इससे लगता है कि एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष को उसके पदाधिकारियों को चुनने का अवसर भी प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि हिमाचल कांग्रेस कठपुतली की तरह काम करने वाला संगठन बनकर रह जाएगा। कांग्रेस की कार्यकारिणी में परिवारवाद हावी है और पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना इसका प्रमाण है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता कभी बड़े ओहदे तक नहीं पहुंच सकता। उन्होंने कहा कि आनन-फानन में बनाई गई कांग्रेस कार्यकारिणी से लगता है कि उसे अपने दिग्गज नेताओं का भाजपा में जाने का डर सता रहा है।

लम्बे समय तक नहीं चलने वाली ये कार्यकारिणी

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि क्षेत्रीय संतुलन से ज्यादा कांग्रेस ने अपने नेताओं को पार्टी परिवर्तन से बचाने का प्रयास किया है। कांग्रेस की ये कार्यकारिणी लंबे समय तक चलने वाली नहीं है। जिस प्रकार से देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है, उससे कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट करके फिर से प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!