विधानसभा चुनावों के चलते कर्मचारियों को बूथ तक पहुंचाएंगी HRTC बसें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Nov, 2017 11:19 AM

assembly election due to employees to booth will deliver corporation buses

प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कल 7 नवंबर से एच.आर.टी.सी. की करीब 1200 बसों का फ्लीट रवाना होगा। इस दौरान दर्जनों लोकल रूटों पर एच.आर.टी.सी. की सेवा भी प्रभावित होगी। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर हर बार एच.आर.टी.सी. के...

शिमला: प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कल 7 नवंबर से एच.आर.टी.सी. की करीब 1200 बसों का फ्लीट रवाना होगा। इस दौरान दर्जनों लोकल रूटों पर एच.आर.टी.सी. की सेवा भी प्रभावित होगी। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर हर बार एच.आर.टी.सी. के रूट प्रभावित होते हैं, ऐसे में लोगों को चुनावों के चलते 9 नवंबर तक दिक्कतें पेश आ सकती हैं। चुनावों के लिए जिला मंडी से करीब 300 बसें भेजी जाएंगी, जिसमें जिला कुल्लू में 90, सरकाघाट डिपो से 35, जोगिन्द्रनगर से 20, लाहौल-स्पीति से 20, मंडी से 83 व सुंदरनगर से 45 बसें रवाना की जाएंगी। इसके साथ ही हमीरपुर डिवीजन के सभी डिपो से करीब 300 बसें चुनावी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को लेकर बूथों के लिए रवाना की जाएंगी।


इन जिलों में भी रवाना होंगी बसें
इसी तरह शिमला डिवीजन, जिसमें सिरमौर, सोलन, शिमला व किन्नौर जिला भी शामिल हैं से करीब 400 बसें चुनावी ड्यूटी को लेकर रवाना की जाएंगी। धर्मशाला डिवीजन, जिसमें 6 डिपो शामिल हैं से भी करीब 250 बसों चुनावी ड्यूटी पर रवाना होंगी। धर्मशाला में नगरोटा, पठानकोट, बैजनाथ, चंबा व पालमपुर डिपो शामिल हैं और प्रत्येक डिपो से करीब 40-40 बसें चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना की जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा जो बसें चुनावी ड्यूटी के लिए डिमांड की जाएंगी वह बसें विभिन्न रूटों से हटाकर चुनावी ड्यूटी पर रवाना होंगी। मंडलीय प्रबंधक एच.आर.टी.सी. शिमला डिवीजन अवतार सिंह ने बताया कि चुनावों को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जितनी भी बसों की डिमांड की जाएगी, वे बसें भेजी जाएंगी। 


आयोग की मांग पर भेजी दर्जनों बसें
रविवार को चुनाव आयोग की मांग पर विभिन्न रूटों पर प्रदेश भर में एच.आर.टी.सी. की बसें चुनाव अधिकारियों को लेकर रवाना की गईं, जिसमें जिला शिमला में ही करीब 25 बसें भेजी गईं। इसके साथ ही प्रदेश भर के सभी जिला केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को लेकर कुछ बसें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना की गईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!