कड़ाके की ठंड व अंधेरे में आग के सहारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Edited By kirti, Updated: 12 Nov, 2019 11:00 AM

ambulance personnel

जिला सिरमौर में एक बार फिर 108 एम्बुलैंस कर्मियों ने बेहतरीन सेवाओं का उदाहरण पेश किया है। इस बार सतौन में कर्मियों ने आधी रात में कड़ाके की ठंड व अंधेरा होने के बावजूद एक महिला का प्रसव आग के सहारे करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम पत्नी...

शिलाई (ब्सूरो): जिला सिरमौर में एक बार फिर 108 एम्बुलैंस कर्मियों ने बेहतरीन सेवाओं का उदाहरण पेश किया है। इस बार सतौन में कर्मियों ने आधी रात में कड़ाके की ठंड व अंधेरा होने के बावजूद एक महिला का प्रसव आग के सहारे करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम पत्नी प्रदीप कुमार को रात करीब अढ़ाई बजे अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद 108 एम्बुलैस को फोन किया गया।
PunjabKesari

गर्भवती महिला का घर सड़क से दूर होने के चलते महिला को पालकी में सड़क तक लाया गया, जिसके चलते अधिक समय लग गया और महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद कर्मियों को महिला का प्रसव सड़क पर ही करवाना पड़ा। लेकिन यहां अंधेरा होने के चलते समस्या आई, ऐसे में लकड़ियां जलाकर रोशनी कर प्रसव हुआ और महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इस दौरान 108 एम्बुलैंस के ई.एम.टी. ओम प्रकाश व सहायक ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!