Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2024 06:59 PM
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए झूठे वायदे कर जनता को ठगने का काम करती है। यही कारण है कि प्रदेश में न उनसे जनता खुश है और न ही उनके विधायक खुश हैं।
अम्ब (अश्विनी): केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए झूठे वायदे कर जनता को ठगने का काम करती है। यही कारण है कि प्रदेश में न उनसे जनता खुश है और न ही उनके विधायक खुश हैं। न तो महिलाओं को 1500 रुपए मिले हैं, न ही युवाओं को रोजगार मिला है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि कर्नाटक में भी कांग्रेस की सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है।
शनिवार को अम्ब में स्थित अम्बेदकर भवन में नशामुक्त सुरक्षा युक्त हिमाचल अभियान के तहत हैल्मेट वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को चारों खाने चित्त करेगी और भाजपा चारों सीटों पर अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलवीर सिंह चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन धीमान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के तहत 1800 से ज्यादा लोगों को हैल्मेट वितरित किए गए। इस मौके पर दोपहिया वाहन को चलाते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हैल्मेट पहन कर युवाओं के साथ स्थानीय बाजार में रैली भी निकाली।