Edited By Simpy Khanna, Updated: 13 Dec, 2019 04:33 PM
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत लोदीमाजरा में आग लगने से दो उद्योग जलकर राख होे गए। आगजनी से करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। दमकल कर्मियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू और करोड़ो की संपति को जलने से...
बद्दी (संजीव) : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत लोदीमाजरा में आग लगने से दो उद्योग जलकर राख होे गए। आगजनी से करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। दमकल कर्मियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू और करोड़ो की संपति को जलने से बचाया।जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह करीब सवा पांच बजे लोदीमाजरा स्थित जिदंल प्लास्टिक उद्योग मे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि साथ लगते सुर्या एनवायरों उद्योग को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिदंल उद्योग के सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले आग की लपटें उठती देखी और तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने में जुट गए।
उद्योग कर्मियों और ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल केंद्र बददी, नालागढ़ सहित स्थानीय उद्योगों से 6 फायर टैंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आगजनी से उद्योगों का तैयार व कच्चे माल सहित मशीनरी व भवन को नुकसान पहुंचा है। दमकल अधिकारी नालागढ़ वीर सहाय कौंड़ल ने बताया कि आगजनी से करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। दमकल कर्मियों ने 6 फायर टैंडरों की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के आधा दर्जन उद्योगों को जलने से बचा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस ने भी इस संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।