नादौन में एम्स के विशेषज्ञ करेंगे गठिया का इलाज, जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Mar, 2026 01:11 PM

aiims experts will treat arthritis in nadaun

रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई 8 मार्च को स्वास्थ्य विभाग और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के क्लिनिकल इम्युनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग के सहयोग से नागरिक अस्पताल नादौन में आर्थराइटिस (गठिया रोग) के रोगियों के लिए जांच एवं...

नादौन। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई 8 मार्च को स्वास्थ्य विभाग और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के क्लिनिकल इम्युनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग के सहयोग से नागरिक अस्पताल नादौन में आर्थराइटिस (गठिया रोग) के रोगियों के लिए जांच एवं जागरुकता शिविर आयोजित करने जा रही है।

एसडीएम एवं रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे 8 मार्च को नादौन अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें तथा एम्स बिलासपुर से आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को हरसंभव सहयोग प्रदान करें। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!