आखिरकार सैहब कर्मचारियों के आगे झुका निगम प्रशासन, 10 दिनों बाद हड़ताल की खत्म

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Sep, 2017 12:46 PM

after all sahab employees in front of inclined corporate administration

आखिरकार 10 दिनों की हड़ताल के बाद नगर निगम प्रशासन सैहब सोसायटी के कर्मचारियों के आगे झुक गया है।

शिमला (राजीव): आखिरकार 10 दिनों की हड़ताल के बाद नगर निगम प्रशासन सैहब सोसायटी के कर्मचारियों के आगे झुक गया है। उन्होंने सैहब सोसायटी कर्मचारियों की 20 प्रतिशत वेतन बढ़ौतरी की मांग को मान लिया है। प्रशासन व कर्मचारियों के बीच पिछले लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध वीरवार को समाप्त हो गया। हालांकि प्रशासन ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने को लेकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन वीरवार को मेयर कुसुम सदरेट के साथ कर्मचारियों ने वार्ता कर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का फैसला लिया है। मेयर ने 20 प्रतिशत वेतन बढ़ौतरी देने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया है। इसके बाद हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सोसायटी अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि मेयर ने 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग को मान लिया है। ऐसे में कर्मचारी हड़ताल खत्म कर शुक्रवार से काम पर लौटे। उल्लेखनीय है कि 11 दिनों से सैहब कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 


बीते 10 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे सैहब कर्मचारी
बता दें कि पिछले करीब 10 दिनों से इन सैहब कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का कार्य पूरी तरह ठप हो गया था। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सैहब सोसायटी में 550 कर्मचारी कार्यरत हैं और इनके हड़ताल पर जान से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का कार्य ठप हो गया था। 
 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!