महिला से 30 लाख की ठगी का आरोपी पुणे में गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2018 12:58 AM

accused arrested from pune in case of rs 30 lakh fraud

पुलिस ने 30 लाख रुपए की ठगी के एक आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुल्लू के लग क्षेत्र की एक महिला से 30 लाख रुपए ठगे थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हैड कांस्टेबल राजेश ठाकुर पुलिस टीम लेकर पुणे गए थे।

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने 30 लाख रुपए की ठगी के एक आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुल्लू के लग क्षेत्र की एक महिला से 30 लाख रुपए ठगे थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हैड कांस्टेबल राजेश ठाकुर पुलिस टीम लेकर पुणे गए थे। आरोपी को गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया और मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पुलिस ने कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बढ़ई की एक महिला मीरा देवी ने 30 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।


नाइजीरिया का रहने वाला है आरोपी
पुणे से गिरफ्तार किए गए ठग का नाम एरिका हैनरी है। वह नाइजीरिया का रहने वाला है और पिछले 6 वर्षों से भारत में ही रह रहा है। उसने मणिपुर की एक महिला से शादी भी की हुई है। पुणे से पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि आरोपी के साथ इस पूरे प्रकरण में कई और लोग भी जुड़े हुए हो सकते हैं। आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ठग 3 दिन के पुलिस रिमांड पर है। इसने पुणे में भी इसी तरह ठगी की हुई है। अब इससे कुल्लू में पूछताछ चल रही है। मामले में अभी कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। 


ऐसे दिया था ठगी को अंजाम 
ठगी का सिलसिला बड़े अजीबोगरीब तरीके से शुरू हुआ। पहले आरोपी ने महिला को फोन किया और कुछ दिन तक व्हाट्स एप पर महिला इस आरोपी के साथ चैटिंग करती रही। इस बीच आरोपी ने महिला को कहा कि वह अमरीका का रहने वाला है और उसे कुछ गिफ्ट भेजेगा। इसके लिए आरोपी ने महिला से पूरा नाम व पता ले लिया। इसके बाद महिला को अलग-अलग नंबरों से फोन आते रहे। कभी उसे कोई कुरियर वाला बनकर फोन करता रहा तो कभी एयरपोर्ट कर्मचारी और कभी कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर फोन करता रहा। महिला को फोन करने वाले ने यह भी कहा कि उसका अमरीका से पार्सल आया है। पार्सल को चैक करने पर इसमें डॉलर में करंसी पाई गई है। इस पर महिला से जी.एस.टी. के नाम पर रुपए लिए गए। 


महिला ने 8 किस्तों में दिए थे पैसे
इस बीच महिला को यह भी कहा गया कि पार्सल में कुछ खतरनाक चीजें हैं। आपके आतंकवादियों से संबंध हैं। इस सबसे बचना है तो पैसे दे दो अन्यथा आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डरी-सहमी महिला इन लोगों के कहने के अनुसार उनके द्वारा बताए गए खातों में पैसे डालती रही। महिला ने कुल 8 किस्तों में पैसे दिए हैं। सबसे बड़ी रकम 10 लाख रुपए है और सबसे छोटी रकम 18,000 रुपए है जो महिला ने आरोपियों के कहने के अनुसार खातों में डाली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!