घूमने आया मेरठ का युवक नदी में गिरा, टैक्सी चालक मिला गाड़ी में मृत

Edited By prashant sharma, Updated: 27 Dec, 2020 02:55 PM

a young man from meerut falls in the river taxi driver found dead in the car

अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने आया युवक पार्वती नदी में गिर गया। पुलिस की टीम युवक को ढूंढ रही है। अभी तक युवक लापता है। पार्वती नदी के किनारे मणिकर्ण के पास सेल्फी लेते हुए युवक का पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गया।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली घूमने आया युवक पार्वती नदी में गिर गया। पुलिस की टीम युवक को ढूंढ रही है। अभी तक युवक लापता है। पार्वती नदी के किनारे मणिकर्ण के पास सेल्फी लेते हुए युवक का पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अभिषेक निवासी मेरठ के रूप में हुई है। वहीं, कसोल के पास एक इनोवा गाड़ी में उत्तर प्रदेश का टैक्सी चालक मृत पाया गया। पुलिस ने जब किसी तरह टैक्सी का शीशा खुलवाया तो भीतर चालक सीट पर मृत मिला। मृतक की पहचान चंद्र किरण पुत्र मैहर चंद निवासी पतला खैरा गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नौएडा उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!