Edited By kirti, Updated: 22 Jul, 2018 03:16 PM
खेत में काम कर रही एक महिला पर जंगली बिल्ले ने हमला बोल दिया। खून में लथपथ महिला ने दराटी से पलटवार किया, जिससे जंगली बिल्ले की आंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं महिला ने बिल्ले को मार गिराया।
सुंदरनगर (नितेश)- खेत में काम कर रही एक महिला पर जंगली बिल्ले ने हमला बोल दिया। खून में लथपथ महिला ने दराटी से पलटवार किया, जिससे जंगली बिल्ले की आंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं महिला ने बिल्ले को मार गिराया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को सिर, बाजू और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं महिला के पति ने प्रशासन से मांग की है कि दिनों दिन बढ़ रही तेंदुए और जंगली बिल्लों की दहशत से निजात दिलाई जाए। ये मामला ग्राम पंचायत जुगाहण के जरल गांव का है।
इलाके में तेंदुए का भी खौफ
तेंदुए और जंगली बिल्लों की दहशत से इलाके के लोग घरों में दुबकने को विवश है। लोग खेतों में तेजधार हथियार लेकर अपनी जान बचाने को लेकर घूम रहे हैं। मौके पर पुलिस ने भी पीड़ित महिला के बयान कलमबंद कर लिए हैं और आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि आदमखोर तेंदुए की पूरे इलाके में दहशत है। बीते शनिवार को ही तेंदुए ने खेतों में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला बोला जिससे दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई हैं।