भयानक हादसा: सड़क पर माैत बनकर दाैड़ा टैंकर, 32 वर्षीय युवक की छीनीं सांसें

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2025 06:12 PM

a pedestrian died after being hit by a speeding tanker

नालागढ़ के तहत मंझौली में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ के तहत मंझौली में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजय कुमार (32) पुत्र मदन लाल, निवासी गांव व डाकघर मंझौली को तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने ओवरटेक करते समय गलत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गिर गया और उसकी नाक व मुंह से खून बहने लगा।

घायल अजय कुमार को तुरंत एम्बुलैंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि टैंकर चालक की पहचान वरुण कुमार निवासी धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!