Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2024 11:58 AM
हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने कहा कि 6 मई को होने जा रहे 7वें दीक्षांत समारोह की तैयारिया की जा रही हैं। दीक्षांत समारोह में 709 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने कहा कि 6 मई को होने जा रहे 7वें दीक्षांत समारोह की तैयारिया की जा रही हैं। दीक्षांत समारोह में 709 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। राष्ट्रपति द्वारा 30 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं। 11 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 7 छात्राएं व 4 छात्र शामिल हैं। 6 विद्यार्थियों को एमफिल की उपाधि दी जाएगी। वर्ष 2019-22 यूजी तथा वर्ष 2020-22 पीजी के बीच स्नातक तथा स्नातकोत्तर के 602 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 9 विद्यार्थियों को एडवांस डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 7 छात्र और 2 छात्राएं शामिल होंगी। 34 विद्यार्थियों को पीजी डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 11 छात्राएं व 23 छात्र शामिल हैं तथा 17 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 8 छात्राएं व 9 छात्र शामिल हैं। 6 मई को सीयू के सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी, जबकि इससे पहले वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और वर्ष 2022 तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here