Edited By kirti, Updated: 03 Jan, 2020 04:12 PM
हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी को फिर से बर्फबारी की सम्भवना मौसम विभाग ने जताई है। पश्चिमी वि विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रो में इस दौरान बर्फबारी और बारिश हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा। राजधानी में सुबह धूप...
शिमला(तिलक राज): हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी को फिर से बर्फबारी की सम्भवना मौसम विभाग ने जताई है। पश्चिमी वि विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रो में इस दौरान बर्फबारी और बारिश हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा। राजधानी में सुबह धूप खिली रही । लेकिन ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिली दिख रही है। बीते दिन हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरवाट आई है। दो से तीन डिग्री तक तापमान नीचे लुढ़के है। वहीं अब 5 जनवरी तक ज्यादतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इस दौरान ठंड में कोई कमी नही आएगी।
इस समय प्रदेश के केलांग क्षेत्र में तापमान माइन्स 13 डिग्री चल रहा है वहीं कुफरी, मनाली में भी तापमान माइनस में चल रहे है। शिमला में तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि बीते 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हुई है लेकिन अब डब्ल्यू डी का इफेक्ट कम हो गया है और जिससे दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही बारिश हो सकती है जबकि 6 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है जिससे कई क्षेत्रों में बर्फ़बारी ओर बारिश हो सकती है। प्रदेश में आठ जनवरी के बाद मौसम साफ रहेगा।