6 बच्चियों ने कोर्ट में दोहरायी दुष्कर्म की बात, पुलिस ने कब्जे में लिया DVR

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Sep, 2017 11:35 PM

6 children repeated talk about rape in court  police took captured the dvr

जिला चम्बा के बालिका आश्रम चिल्ली में रहने वाली 6 बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने के मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को उक्त लड़कियों को अदालत में पेश कर उनके बयान दर्ज करवाए।

चम्बा: जिला चम्बा के बालिका आश्रम चिल्ली में रहने वाली 6 बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने के मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को उक्त लड़कियों को अदालत में पेश कर उनके बयान दर्ज करवाए। सभी 6 बच्चियों ने पूर्व में दिए अपने बयान को ही दोहराया। लड़कियों ने जज को बताया कि उनके साथ आश्रम के 3 कर्मचारियों ने दुष्कर्म किया है। अदालत के समक्ष इस कानूनी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। उधर, पुलिस ने इस मामले के आरोपी आश्रम के उन 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा था। उक्त आरोपियों में एक बालिका आश्रम चिल्ली का अकाऊंटैंट, एक कुक व एक सहायक शामिल है। 

पुलिस ने कब्जे में लिया सी.सी.टी.वी. का डी.वी.आर.
पुलिस ने बुधवार को अपनी जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए डी.एस.पी. सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने आश्रम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की लेकिन आश्रम में लगे कुछ कैमरे काम करते हुए नहीं पाए गए तो साथ ही डी.वी.आर. जिसकी रिकार्डिंग करने की क्षमता एक माह है, वह भी पिछले 5 माह से एक दिन की रिकार्डिंग करता हुआ पाया गया। इस बारे में जब आश्रम के अधीक्षक से डी.सी. चम्बा सुदेश मोख्टा की उपस्थिति में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह इस तकनीक के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं। इस पर पुलिस ने उक्त कैमरों के डी.वी.आर. को डी.सी.पी.ओ. डा. पी.के. गुप्ता व सी.डब्ल्यू.सी. अध्यक्ष चम्बा अरुण शर्मा की मौजूदगी में कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना था कि इस डी.वी.आर. की हार्ड डिस्क को खंगाला जाएगा, शायद इसमें पुलिस को कोई अहम जानकारी मिल जाए।

26 लड़कियों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी 2 महिला होमगार्ड 
डी.सी. चम्बा सुदेश मोख्टा ने बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ आश्रम पहुंच कर पूरी स्थिति का जायजा लिया, साथ ही आश्रम के कर्मचारियों के बयान अपने सामने दर्ज करवाए। इस पूरे मामले में उक्त कर्मचारियों से उन्होंने स्वयं भी पूछताछ की। पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान मौके पर ही यह निर्णय लिया गया कि चिल्ली आश्रम में रहने वाली 26 लड़कियों की सुरक्षा के लिए 2 महिला होमगार्ड तैनात की जाएंगी, साथ ही आश्रम के पूरे स्टाफ को इस मामले की जांच प्रक्रिया के चलते यहां से अन्य आश्रम में शिफ्ट कर दिया जाएगा ताकि यहां रहने वाली लड़कियों में जो भय का माहौल देखने को मिल रहा है वह समाप्त हो सके। आश्रम में बैठक करते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि पीड़ित लड़कियों के अभिभावकों को इस बारे में जानकारी देकर उन्हें शीघ्र डी.सी. कार्यालय चम्बा बुलाया जाए ताकि इस मामले में उनके साथ चर्चा की जा सके। 

डी.सी. के सामने भी दोहरायी यही बात
डी.सी. चम्बा सुदेश मोख्टा ने बुधवार को पीड़ित 6 बच्चियों के साथ चम्बा आश्रम में जाकर जब बातचीत की तो उक्त बच्चियों ने उनके समक्ष भी यह बात कही है कि उनके साथ आश्रम के कर्मचारी दुष्कर्म करते हैं। इस जांच प्रक्रिया के दौरान चिल्ली आश्रम में एस.डी.एम. चुराह, डी.सी.पी.ओ. डा. पी.के. गुप्ता, सी.डब्ल्यू.सी. अध्यक्ष चम्बा अरुण शर्मा, सी.डब्ल्यू.सी. की काऊंसलर स्नेहा शर्मा, चाइल्ड लाइन चम्बा के सह संयोजक कपिल शर्मा व डी.एस.पी. सलूणी मौजूद रहे। 

दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों में एक मंदबुद्धि शामिल
आश्रम में रहने वाली जिन बेसहारा लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने की बात कही गई है, उनमें एक मंदबुद्धि लड़की भी शामिल है। यही नहीं, शेष जो 5 लड़कियां हैं उनमें एक तो वह लड़की भी है जिसने 2 माह पहले ही इस आश्रम में पनाह ली थी। 

24 घंटों में आश्रम के स्टाफ में होगा फेरबदल
बाल कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की महासचिव राजकुमारी सोनी बुधवार को इस मामले की जांच के लिए बालिका आश्रम चिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद डी.सी. चम्बा सुदेश मोख्टा के साथ इस मामले को लेकर चर्चा कर जानकारी हासिल की तो साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में परिषद पूरी तरह से जिला प्रशासन व पुलिस के साथ है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में जरा-सी भी सच्चाई है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने डी.सी. चम्बा को भरोसा दिलाया कि अगले 24 घंटों के भीतर यहां के स्टाफ को जिला चम्बा के अन्य आश्रम में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और वहां के महिला स्टाफ को यहां तैनात कर दिया जाएगा।

राज्य महिला आयोग भी हुआ सक्रिय
मामले के सुर्खियों में आने के बाद राज्य महिला आयोग भी अब सक्रिय हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को राज्य महिला आयोग जिला बाल सुरक्षा अधिकारी व जिला बाल कल्याण के चेयरमैन से वीडियो कान्फ्रंैसिंग के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी हासिल करेगा। इसके लिए वीरवार सुबह 11 बजे डी.सी. कार्यालय परिसर के वी.सी. कक्ष में इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!