Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2024 10:08 PM
कांगड़ा जिला के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चिट्टे व चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 4 लोगों में दंपति भी शामिल है।
देहरा/डरोह (सेठी/अजय): कांगड़ा जिला के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चिट्टे व चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 4 लोगों में दंपति भी शामिल है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने लोअर सुनहेत (दियाड़ा) में कार से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस संबंध में नगरोटा बगवां निवासी दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम लोअर सुनहेत में नाका लगाया गया था तथा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक कार की तलाशी के दौरान कार सवार से 16 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने कार सवार दंपति को हिरासत में ले लिया। ये लोग जालंधर से नगरोटा बगवां जा रहे थे। डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
दूसरे मामले में पुलिस स्टेशन भवारना के अंतर्गत डरोह में खबली मैदान के पास पुलिस ने 2 लोगों से 207 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ भवारना केहर सिंह के अनुसार वीरवार शाम पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान डरोह में खबली के पास 2 लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उनके पास से 207 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here