Edited By Ekta, Updated: 31 Oct, 2019 04:19 PM
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। शिमला में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली। शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स...
शिमला (तिलक): देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। शिमला में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली। शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स समेत तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए। जिसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एकता की शपथ दिलाई।
पुण्यतिथि के इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि देश की एकता अखंडता का दिवस मनाया जा रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सभी राजा-रजवाड़ों एकता बना कर सभी प्रान्तों ओर सम्पदायों को एक देश में पिरोने का काम किया। एक देश एक संविधान के लिए संघर्ष किया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी इस देश की एकता अखंडता के लिए जीवन समर्पित किया और इस देश मे आतंकवाद है जो खतरनाक विषय बन गया है। हमारे देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री बलिदान हुए। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज महत्वपूर्व दिवस है। इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस है।
इंदिरा गांधी ने देश के विकास में प्रधानमंत्री के रूप में अहम भूमिका अदा की है। इंदिरा गांधी एक निर्भीक शख्सियत थी और देश आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान को भुला नहीं जा सकता।खास कर आतंकवाद के खिलाफ उन्होंने लंबा संघर्ष किया। आज खुशी है कि भारत से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने में कामयाब हो रहे है। इस अवसर पर इंदिरा गांधी के बलिदान से हमे प्रेणना मिलती है। देश की एक ओर महापुरुष जो हमारे गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल जो कि लोह पुरुष के रूप में जानते है। उन्होंने एकता अखंडता के लिए संघर्ष किया है।