कांगड़ा में कोरोना से 3 की मौत, 80 नए संक्रमित मरीज

Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2020 09:06 PM

3 death and 80 new cases of corona in kangra

जिला कांगड़ा में बुधवार को 3 कोरोना संक्रमित मरीजाें की मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पालमपुर तहसील के भुआणा गांव के 47 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत के चलते 10 नवम्बर को पालमपुर सिविल अस्पताल...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में बुधवार को 3 कोरोना संक्रमित मरीजाें की मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पालमपुर तहसील के भुआणा गांव के 47 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत के चलते 10 नवम्बर को पालमपुर सिविल अस्पताल लाया गया था। मरीज को डायबटीज की भी समस्या थी। वह 10 नवम्बर को रैपिड एंटीजेन टैस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था तथा रात को ही उसे अस्पताल लाया गया था लेकिन अस्पताल में पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सरी वार्ड में भर्ती घुरकड़ी कांगड़ा 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उक्त महिला को 9 नवम्बर को सांस में तकलीफ के चलते अस्पताल लाया गया था। महिला की बीते मंगलवार को मौत हो गई। महिला की कोरोना रिपोर्ट मौत के बादपॉजिटिव आई है। उक्त महिला हाइपरटैंशन रोग से भी ग्रसित थी। वहीं बग्ग के 62 वर्षीय व्यक्ति को 8 नवम्बर को सांस में तकलीफ, बुखार व जुकाम के चलते टांडा अस्पताल लाया गया था। इसने बुधवार को दम तोड़ दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला में कोरोना के चलते अब तक 80 मौतें हो चुकी हैं।

बुधवार को 80 नए कोरोना संक्रमित मामले भी सामने आए हैं। इनमें टांडा मेडिकल कालेज के 35 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला की 31 वर्षीय महिला, खुंडियां के 58 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 26 वर्षीय युवती, पालमपुर की 60 व 78 वर्षीय महिलाएं, जोगिंद्रनगर मंडी के 42 व 66 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज की 29 वर्षीय युवती, कांगड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति, श्यामनगर धर्मशाला के 30 व 38 वर्षीय व्यक्ति, टांडा राजपुर पालमपुर की 38 वर्षीय महिला, गगल के 64 वर्षीय व्यक्ति, पीरसलूही की 43 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसी तरह एसबीआई फतेहपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति, जुनत कलां फतेहपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति, बरोट फतेहपुर का 19 वर्षीय युवक और 47 वर्षीय महिला, सिहोली फतेहपुर की 50 वर्षीय महिला, छत्तर फतेहपुर का 20 वर्षीय युवक और 48 वर्षीय व्यक्ति, राजकीय प्राइमरी स्कूल जखबड़ की 39 वर्षीय महिला, इच्छी का 24 वर्षीय युवक, कांगड़ा के वार्ड 4 सूरजकुंड के 55 वर्षीय व्यक्ति, मकड़ोटी लदवाड़ा शाहपुर की 52 वर्षीय महिला, कछियारी की 20 वर्षीय युवती, अंबिका विहार कांगड़ा के 31 वर्षीय व्यक्ति, भडवाल कांगड़ा के 47 वर्षीय व्यक्ति, लोअर सिहोटू धीरा के 55 वर्षीय व्यक्ति, धानग बैजनाथ के 33 वर्षीय व्यक्ति, गंदेड़ के 77 वर्षीय व्यक्ति, बनार थुरल की 72 वर्षीय महिला, चपरेड़ कोसरी के 31 वर्षीय व्यक्ति, घरूं लम्बागांव की 70 और 85 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

वहीं सिद्धपुरघाट भरमाड़ नूरपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड 6 की 54 वर्षीय महिला, भौरा पालमपुर के 66 वर्षीय व्यक्ति, डडरोली द्रम्मण की 50 वर्षीय महिला, रेहलू की 46 वर्षीय महिला, बटारल सुलह के 77 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा कोटला के 54 वर्षीय व्यक्ति, भरमाड़ ज्वाली के 57 वर्षीय व्यक्ति, आईएचबीटी कालोनी पालमपुर के 53 वर्षीय व्यक्ति, जरोट ज्वाली की 84 वर्षीय महिला, चिंतपूर्णी के 34 वर्षीय व्यक्ति, आदर्शनगर पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन धर्मशाला के 33 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवक, धर्मशाला के 47 वर्षीय व्यक्ति, लधवां के 42 वर्षीय व्यक्ति, बटोग कांगड़ा की 36 वर्षीय महिला, बदानी कांगड़ा के 46 वर्षीय व्यक्ति, लोकवां बासा भलाख की 43 वर्षीय महिला, रिट नूरपुर के 47 वर्षीय व्यक्ति, चौजन खनी नूरपुर के 41 वर्षीय व्यक्ति, मनेई की 50 वर्षीय महिला, जाच्छ की 44 वर्षीय महिला व 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित आए हैं। इसके अलावा कांगड़ा क्षेत्र के 41 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 16 साल की लड़की और 14 साल का लड़का, जोगीपुर रोड कांगड़ा के 59 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर की 33 वर्षीय महिला, गंगथ की 38 वर्षीय महिला और जाच्छ की 60 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!