Edited By Vijay, Updated: 09 Apr, 2024 04:31 PM
बद्दी थाना के तहत काठा में एक फैक्टरी से पीतल चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को और गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार 25 मार्च की रात को काठा की एक फैक्टरी में एक दर्जन से अधिक लोगों ने...
नालागढ़ (आदित्य): बद्दी थाना के तहत काठा में एक फैक्टरी से पीतल चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को और गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार 25 मार्च की रात को काठा की एक फैक्टरी में एक दर्जन से अधिक लोगों ने पीतल चोरी की थी। पुलिस ने इस मामले में 5 लोग पहले गिरफ्तार कर लिए हैं, जिसके बाद अब पुलिस ने बद्दी के हरायपुर से बिहार के भूपेंद्र सहानी, हीरा संहानी, गोपाल को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से 325 किलो पीतल भी बरामद किया है। मामले में अब तक 8 लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं ओर जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here