ATM चोरी के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2019 09:46 PM

2 main accused of atm theft case arrested

नालागढ़ में डिग्री कॉलेज के पास स्थित यूको बैंक के ए.टी.एम. को उखाड़कर ले जाने के मामले में संलिप्त गैंग के 2 मुख्य आरोपियों को बदायूं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही...

बी.बी.एन.: नालागढ़ में डिग्री कॉलेज के पास स्थित यूको बैंक के ए.टी.एम. को उखाड़कर ले जाने के मामले में संलिप्त गैंग के 2 मुख्य आरोपियों को बदायूं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने ए´.टी.एम. से चोरी की गई नकदी कहां छुपाई है। बता दें पुलिस ने इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस तीनों आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ करेगी। इस गैंग ने नालागढ़, परवाणु, लालड़ू व रोपड़ में ए.टी.एम. तोड़कर नकदी चोरी की थी और बरोटीवाला स्थित ए.टी.एम. को तोडऩे की कोशिश की थी। इस गैंग ने इसी तरह चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी, डकैती व अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

एक आरोपी पर हत्या के प्रयास का भी मामला

एक आरोपी पर हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। एस.एच.ओ. नालागढ़ राजकुमार व एस.एच.ओ. बद्दी लखवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। एस.पी. बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने इस गैंग के मुख्य 2 आरोपियों धर्मराज उर्फ धामा व छोटा को बदायूं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!