पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशीले कैप्सूल व चरस के साथ 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2018 11:22 PM

2 arrested with drug capsule and hashish

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ गए अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अगल जगहों से नशीले पदार्थों सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत टी.सी.वी. के समीप पुलिस ने स्कूटी (एच.पी. 39डी-4160) पर सवार...

धर्मशाला (नरेश): पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ गए अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अगल जगहों से नशीले पदार्थों सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत टी.सी.वी. के समीप पुलिस ने स्कूटी (एच.पी. 39डी-4160) पर सवार व्यक्ति से 184 स्पास्मो प्रोक्सीवन प्लस नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मैक्लोडगंज में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान धर्मशाला के समीपवर्ती श्यामनगर के रजनीश चौधरी के रूप में हुई है। एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

22.12 ग्राम चरस सहित एक धरा

दूसरे मामले में रैहन चौकी के हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के नेतृत्व में एक व्यक्ति से 22.12 ग्राम चरस पकड़ी गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी रैहन तहसील फ तेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में की गई। एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि रैहन चौकी के हैड कांस्टेबल अशोक कुमार, आरक्षी नीरज व अजय ने रैहन छत्र रोड पर शाम करीब 4 बजे गश्त के दौरान छत्र रोड के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में लिफ ाफे को लेकर जा रहा था। तभी पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाशी लेने पर उससे 22.12 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!