Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2020 03:51 PM
ऑनलाइन ठगी के मामले में सुंदरनगर पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के अंदर दिल्ली से 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं जिनमें एक महिला व दूसरा पुरुष है। पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश की शमा परवीन और झारखंड के अफसर अंसारी को शिकायत के बाद ट्रैप कर दिल्ली से गिरफ्तार...
सुंदरनगर (ब्यूरो): ऑनलाइन ठगी के मामले में सुंदरनगर पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के अंदर दिल्ली से 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं जिनमें एक महिला व दूसरा पुरुष है। पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश की शमा परवीन और झारखंड के अफसर अंसारी को शिकायत के बाद ट्रैप कर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
बता दें कि सुंदरनगर मंडल में एक लड़की के साथ ऑनलाइन 12,100 रुपए की ठगी का मामला सामने आया था, जिस पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। सुंदरनगर पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में लड़की ने बताया कि उसे ऑनलाइन शॉपिंग के चलते कंपनी से रिफंड लेना था, जिसके चलते उसने गूगल सर्च कर कंपनी के कथित प्रतिनिधि से संपर्क किया और प्रतिनिधि द्वारा उसे भेजे गए लिंक पर जैसे ही अपने खाते से संबंधित डिटेल भेजी तो इसके तुरंत बाद से ही उसके खाते से 12,100 की राशि ट्रांसफर हो गई। लड़की सुंदरनगर में डैंटल कॉलेज की प्रशिक्षु बताई गई है जो ऑनलाइन खरीददारी कर रही थी। सुंदरनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।