Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2021 08:36 PM
कांगड़ा जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में 18 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है जबकि 1551 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। इसके अलावा 419 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में 18 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है जबकि 1551 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। इसके अलावा 419 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 10 हजार से ऊपर पहुंच गया है। अभी तक कांगड़ा जिले में कुल 27,806 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 17,197 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 530 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में जिला में 10,077 एक्टिव केस हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टीएमसी में उपचाराधीन कुरेरा खुंडियां की 31 वर्षीय महिला, बणे दी हट्टी की 47 वर्षीय महिला, भरमाड़ के 71 वर्षीय व्यक्ति, भागसूनाग धर्मशाला के 60 वर्षीय व्यक्ति, मधोल मस्तगढ़ की 74 वर्षीय महिला, शोरा बडला के 54 वर्षीय व्यक्ति, मुंदला नगरोटा बंगवा के 64 वर्षीय व्यक्ति व बंड पालमपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल सुधेड़ धर्मशाला के 46 वर्षीय व्यक्ति, मैंझा के वार्ड नंबर-4 की 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
पपरोला में उपचाराधीन नगरोटा के 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा नागवड तहसील नूरपुर की 55 वर्षीय महिला और धलूं ज्वाली के 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सिटी अस्पताल कांगड़ा में दाखिल 70 वर्षीय महिला जोकि डाइबिटीज की भी मरीज थी, उनकी मौत हो गई। लोअर लंबागांव थुरल की 78 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मिलिटरी अस्पताल पालमपुर में दाखिल जयसिंहपुर की 74 वर्षीय महिला की मौत हो गई। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में दाखिल सुन्ही की 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा सिविल अस्पताल पालमपुर के एमरजैंसी में ले जाए गए भट्टू समूला के 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।