Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 11 Aug, 2021 11:54 AM
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में मंगलवार को खराब मौसम के चलते लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने माता की पिंडी के दर्शन किए।
कांगड़ा (अविनाश): बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में मंगलवार को खराब मौसम के चलते लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने माता की पिंडी के दर्शन किए। मंदिर अधिकारी दलजीत शर्मा ने बताया कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर कोविड-19 के नियमों का पालन करवाते हुए माता के दर्शन करवाए गए। उन्होंने कहा कि कुछ श्रद्धालुओं के पास कोविड रिपोर्ट नहीं थी उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा भेजा गया। उसके पश्चात उन्होंने माता के दर्शन किए। बाहरी राज्यों से आए लगभग सभी श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।