BJP राजनीतिक फायदे के लिए कर रही तिरंगे का प्रयोग: सुक्खू

Edited By Updated: 24 Aug, 2016 01:52 PM

sukvindra singh sukku tricolour narendra modi

कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नादौन के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

नादौन: कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नादौन के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे। नादौन पहुंचने पर नादौन मंडल कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सेरा विश्राम गृह पहुंचे जहां पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। काफी संख्या में लोग उनसे समस्याओं को लेकर मिले। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उचित निपटारे का आश्वासन दिया। देर शाम तक लोग उनसे मिलने वालों की कतार लगी।


इस बीच उन्होंने नादौन में प्रगति पर सिंचाई योजना तथा पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा इन्हें समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नादौन में बनने वाले मिनी सचिवालय के काम के लिए जल्द ही सरकार टैंडर बुलाने वाली है तथा मिनी सचिवालय का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को बढ़ावा दे रही है जिससे आम लोग दुखी हैं। 


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान को स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया जिसमें उन्होंने भाजपा कांग्रेस से ज्यादा बलिदान देने वाली पार्टी बताया था। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना से लेकर भारत की आजादी तक हजारों कांग्रेसियों ने जुल्म सहते हुए भारत को आजाद करवाया। भाजपा का गठन तो आजाद भारत में हुआ आजाद भारत में उन्होंने क्या बलिदान दिए? भाजपा ने अगर संघर्ष किया है तो वह स्वयं के लिए देश के लिए या समाज के लिए नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर वोट बटोरने के लिए तिरंगा यात्रा कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!