Edited By Updated: 28 Sep, 2016 08:38 PM
भरमौर उपमंडल में एक ठेकेदार की गिरने से मौत होने का समाचार है।
भरमौर: भरमौर उपमंडल में एक ठेकेदार की गिरने से मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को केहर सिंह पुत्र लक्ष्मण निवासी गांव जगती पंचायत जगत उरेई नामक स्थान पर डंगे के निर्माण कार्य को बतौर ठेकेदार अंजाम दे रहा था।
बताया जा रहा है कि शाम के समय जब वह डंगे पर खड़ा होकर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहा था तो उसका पांव फिसल गया जिसके चलते वह डंगे से नीचे जा गिरा। ऊंचाई अधिक होने के चलते केहर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही थी।