सर्पदंश से 2 घायल

Edited By Updated: 26 Sep, 2016 09:53 PM

chamba snakebite 2 injured

ते 24 घंटों के दौरान जिला के 2 क्षेत्रों में सर्पदंश के 2 मामले सामने आए हैं। दोनों लोगों का क्षेत्रीय चिकित्सालय में उपचार चला हुआ है।

चम्बा : बीते 24 घंटों के दौरान जिला के 2 क्षेत्रों में सर्पदंश के 2 मामले सामने आए हैं। दोनों लोगों का क्षेत्रीय चिकित्सालय में उपचार चला हुआ है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय खीटू पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव रजेरा रविवार की शाम को जब अपने खेत में काम कर रहा था तो वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया। घरवालों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया। दूसरा मामला चकलू पंचायत के घट्टा गांव का है।


जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय पम्मी पत्नी राजेश कुमार अपने खेत में रविवार को काम कर रही थी तो एक सांप ने उसे डस लिया। महिला ने इस घटना के बारे में अपने परिवार को जानकारी दी, जिसके चलते परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए रविवार देर शाम को क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!