Edited By Updated: 14 Dec, 2015 01:11 AM
विश्व हिन्दू परिषद की महिला विंग उत्तर भारत की दुर्गावाहिनी संयोजिका रजनी ठुकराल ने आरोप लगाया कि हिमाचल जैसे प्रदेश में लव जिहाद जैसी घटनाएं फिर से अपनी जड़ें जमाने लगी हैं।
शिमला: विश्व हिन्दू परिषद की महिला विंग उत्तर भारत की दुर्गावाहिनी संयोजिका रजनी ठुकराल ने आरोप लगाया कि हिमाचल जैसे प्रदेश में लव जिहाद जैसी घटनाएं फिर से अपनी जड़ें जमाने लगी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की अनेक युवतियां प्रदेश के सीमांत राज्य जम्मू-कश्मीर में पढऩे जाती हैं, जिन्हें लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है।
ऐसी ही एक घटना जोगिंद्रनगर की थी, जहां पर एक नाबालिग लड़की को भगाने के बाद उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया। उसका कहना है कि प्रदेश के विभिन्न भागों चम्बा, ज्वालाजी, नालागढ़ व सिरमौर में भी ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि हिमाचल की लड़की के साथ जम्मू-कश्मीर में हुई इस घटना का पूरा पता लगाया जाए।