Edited By Updated: 28 Jul, 2016 08:04 PM
मंडी में गठित पुलिस के विशेष सैल ने एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
मंडी: मंडी में गठित पुलिस के विशेष सैल ने एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विशेष सैल के प्रभारी राम लाल ठाकुर अपनी टीम के साथ एनएच-21 के सुक्कीबांई के पास नाका लगाए हुए थे। नाके के दौरान मनाली से मंडी आ रही निजी बस को जांच के लिए रोका तो सीट नंबर 3 पर बैठे एक व्यक्ति से 500 ग्राम चरस बरामद हुई।
चरस तस्कर की पहचान बुद्धि सिंह पुत्र रामू निवासी गांव सरण नग्गर मनाली के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुद्धि सिंह को पहले भी चरस के मामले में राम लाल ठाकुर ने पकड़ा था तथा वह 2012 में कोर्ट से बरी हो गया था। यह चरस तस्कर अपनी करतूत को पुन: अंजाम दे रहा था तथा पुलिस ने अब इसे पुन: धर दबोचा है।