दिल्ली से पकड़ा नशे का एक और सरगना

Edited By Updated: 24 Aug, 2016 11:15 PM

police delhi drug kingpin arrest

नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत जिला पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है।

इंदौरा(आशीष शर्मा): नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत जिला पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। ड्रग्स सप्लाई के एक सरगना को जिला पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर कांगड़ा पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से पकड़ा गया उक्त नशे का व्यापारी ड्रग सप्लाई का सरगना है। डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास ने इसकी पुष्टि की है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने नॉर्थ दिल्ली के फिरोज आलम निवासी पुनाबरासी कालोनी सैक्टर-6 को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से गिरफ्तार किया गया नशे का आरोपी काफी समय से इस धंधे में संलिप्त था तथा हिमाचल में नशे का मकडज़ाल फैला रहा था। नशा तस्करी के उक्त सप्लायर ने पुलिस के समक्ष कई लोगों के नाम उजागर किए हैं, जिस पर पुलिस कार्रवाई करने के मूढ़ में है तथा जल्द ही जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले नशे के कई व्यापारियों का पर्दाफाश होगा। 
 
बहरहाल नशे के कारोबार में संलिप्त दिल्ली के फिरोज आलम को 15 दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अभी कई और नामों का खुलासा उक्त नशे के कारोबारी द्वारा किया जाएगा तथा जिला पुलिस कई सफेदपोशों को बेपर्दा करेगी। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त एक और सरगना को जिला पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति को 15 दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर लिया गया है। उम्मीद है कि नशे के उक्त सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद जिला के कई नशा व्यापारियों को बेपर्दा करने में सफलता मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!