Edited By Updated: 25 Jul, 2016 09:03 PM
निकटवर्ती गरली गांव में सोमवार सुबह 12 लोग एक पागल कुत्ते का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरली में उस समय अफरा-तफ री का माहौल पैदा हो गया, जब सैर पर निकले लोगों व बिस्तर छोड़ हाथ-मुंह धोने निकले लोगों पर पागल कुत्ते ने धावा बोल दिया।
परागपुर : निकटवर्ती गरली गांव में सोमवार सुबह 12 लोग एक पागल कुत्ते का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरली में उस समय अफरा-तफ री का माहौल पैदा हो गया, जब सैर पर निकले लोगों व बिस्तर छोड़ हाथ-मुंह धोने निकले लोगों पर पागल कुत्ते ने धावा बोल दिया। सतीश सूद (88), ओम प्रकाश (72) व कैलाश देवी (50) ने बताया कि जब वे सुबह सैर कर रहे थे तो एक पागल कुत्ते ने पीछे से हमला कर टांग व घुटनों को बुरी तरह नोंच डाला।
वहीं निर्मला देवी, सपना व वंदना आदि ने बताया कि जब वे सुबह उठ कर अपने आंगन में हाथ-मुंह धो रहे थे। तभी अचानक इस कुत्ते ने इन लोगों को अपना शिकार बनाया और बुरी तरह नोंच डाला। प्राथमिक उपचार के लिए इन लोगों को पहले गरली अस्पताल भेजा गया, जहां से इनको टांडा मैडीकल कालेज के लिए भेज दिया गया। वहीं गरली निवासी बम्पी ने बताया कि इस पागल कुत्ते ने उनके बछड़े को भी काटा है।