देवभूमि में घरों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jun, 2017 01:07 AM

women not safe even in homes in godland

कत्ल, दुष्कर्म और अन्य संगीन जुर्मों की बढ़ती फेहरिस्त से देव भूमि कुल्लू के लोग सकते में हैं। देवभूमि में महिलाएं घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

कुल्लू: कत्ल, दुष्कर्म और अन्य संगीन जुर्मों की बढ़ती फेहरिस्त से देव भूमि कुल्लू के लोग सकते में हैं। देवभूमि में महिलाएं घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। कहीं महिलाएं बेआबरू हो रही हैं तो कहीं कत्ल जैसी वारदातों का शिकार। फोजल डोभी इलाके में 38 वर्षीय वंती देवी हत्याकांड में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। घर के भीतर ही कमरे में खून से लथपथ मिली वंती देवी की लाश कई सवाल खड़े कर रही है। सिर में कनपट्टी के पास की हड्डी टूटी होना और जबड़ा टूटा होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वंती देवी ने अपनी जान बचाने के लिए कातिल से मरते दम तक संघर्ष किया होगा। कातिल कौन है इस बिंदु पर अभी पुलिस के खाली हाथ होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

डेढ़ महीने में कत्ल व दुष्कर्म की आधा दर्जन वारदात
देवभूमि कुल्लू की शांत वादियों को महज डेढ़ महीने के अंतराल में ही कत्ल व दुष्कर्म की आधा दर्जन वारदातों ने झकझोर दिया है। 29 अप्रैल को भुंतर में निर्भया मामले को लोग भूले नहीं हैं। दुष्कर्म के बाद बच्ची की निर्मम हत्या की वारदात में पुलिस ने एक धुंधली सी.सी.टी.वी. फुटेज जारी करके एक संदिग्ध का चेहरा तो दिखाया है लेकिन यह शख्स कौन है और कहां का रहने वाला है, इसका कोई अता-पता नहीं। हेमंत मर्डर केस में अभी तक कातिल पुलिस की पहुंच से दूर हैं। भाजपा ने भी 5 दिन पहले जुलूस निकालकर पुलिस की नाकामी का ढिंढोरा पीटा और डी.सी. को ज्ञापन सौंपा।

मनाली के शुरू नामक गांव में कत्ल की घटना
कुछ दिन पहले मनाली के शुरू नामक गांव में भी एक व्यक्ति के कत्ल की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। हालांकि इस मामले में एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। निर्भया, हेमंत सहित कत्ल की 3 वारदातों से उपजी दहशत अभी बरकरार ही थी कि अब ताजा घटनाक्रम के तहत डोभी में वंती देवी मर्डर केस ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों पर अंकुश के क्रम की कलई खोल दी।

विदेशियों की फाइलें बंद
कुल्लू की वादियों से लापता हुए डेढ़ दर्जन विदेशी सैलानियों की फाइलें तो पुलिस ने बंद ही कर दी हैं। ये विदेशी कत्ल जैसी वारदातों का शिकार हुए या अन्य घटनाओं में इनकी जान चली गई। इसकी तह तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मामले बंद कर दिए हैं। पार्वती घाटी के कसोल क्षेत्र में पूर्व सैनिक मर्डर केस में भी संबंधित फाइल पर धूल की मोटी परत जम गई है।

क्या कहते हैं कुल्ल के एस.पी.
कुल्लू के एस.पी. पदम चंद ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। भुंतर रेप एंड मर्डर केस में सी.सी.टी.वी. फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। अन्य मामलों के आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!