वीरभद्र गुट का हमला, सुक्खू को नहीं संविधान का ज्ञान

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 12:28 PM

virbhadra faction attack sukhu not  knowledge of constitution

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 17 से 18 घंटे तक प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं।

कुल्लू: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 17 से 18 घंटे तक प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस प्रकार मुख्यमंत्री के विरुद्ध बयान दिया है, इससे स्पष्ट हो रहा है कि अध्यक्ष को संविधान का ज्ञान नहीं है। जिस व्यक्ति को संविधान के अनुसार संगठन चलाना न आता हो, उसे त्याग पत्र दे देना चाहिए। यह बात पूर्व प्रदेश संगठक सेवादल बलदेव सिंह ठाकुर ने सर्किट हाऊस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सुक्खू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन को नुक्सान पहुंचा रहे हैं, साथ ही वर्तमान मंत्रियों के कंधे पर गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। 


जिन लोगों के पास नाजायज भूमि है, उसे नियमित किया जाए
ठाकुर ने कहा कि जो कार्यकर्त्ता चुन कर संगठन में पदाधिकारी बनाए गए थे, उन्हें पद मुक्त करके प्रदेशाध्यक्ष द्वारा नए लोगों को बैठाया जा रहा है। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें 2-2 पदों पर नियुक्त किया गया है। क्या कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्त्ताओं की कमी हो गई है। ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य नेताओं से मिलेगा तथा उन्हें वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। ठाकुर ने नाजायज कब्जों को नियमित करने की भी पैरवी करते हुए कहा कि पूर्व की धूमल सरकार द्वारा लोगों को गुमराह करके शपथ पत्र लिए गए थे जिसमें उन्होंने अवैध कब्जों को नियमित करने की बात कही थी। ठाकुर ने कहा कि वह वर्तमान सरकार से मांग करेंगे कि जिन लोगों के पास 10 व 5 बीघा से कम नाजायज भूमि है, उसे नियमित किया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!