Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Aug, 2017 02:01 PM
कोटरोपी हादसा हिमाचल को एेसा जख्म दे गया है जो कभी भर नहीं सकता।
मंडी (नितेश): कोटरोपी हादसा हिमाचल को एेसा जख्म दे गया है जो कभी भर नहीं सकता। पीड़ितों को जरूरत का सामान मुहैया करवाते दिख रहे यह वह लोग हैं जिन्होंने इस भयानक हादसे में अपना सब कुछ खो दिया है। भूस्खलन ने न केवल यात्रियों से भरी दो बसों को मलबे में दफन कर दिया बल्कि कई घरों को भी लपेट में ले लिया था।
लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल
भविष्य में इनका क्या होगा और ये अपने बिखरे हुए आशियानों को कैसे समेटेंगे इन सब बातों को भूलाकर इन लोगों ने इंसानियत की एेसी मिसाल पेश की है जो वाक्य ही काबिले तारीफ है। जिस तरह पहाड़ी दरकी वह मंजर देवभूमि ने आजतक नहीं देखा था। इस हादसे में अबतक 46 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बस में जितने भी लोग सवार थे उनमें से शायद ही कोई बच पाया हो। इंसानियत की परिभाषा को समझने के लिए इस वीडियो को जरुर देखें।