Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Mar, 2018 02:58 PM
हमीरपुर के बड़सर थाना में वीरवार को जींदराणा गांव की एक महिला ने अपने गांव के एक व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जींदराणा गांव के सभी लोगों ने बड़सर थाना का घेराव किया। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।...
हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर के बड़सर थाना में वीरवार को जींदराणा गांव की एक महिला ने अपने गांव के एक व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जींदराणा गांव के सभी लोगों ने बड़सर थाना का घेराव किया। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उक्त महिला के साथ ऐसा हुआ है तो उसे शोर मचाना चाहिए था। उसकी मेडिकल जांच होनी चाहिए। महिलाओं ने बताया कि यह औरत हर किसी व्यक्ति पर इस तरह के झूठे आरोप लगाती है।
सारे गांव को फंसाने की धमकियां देती है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि बड़सर पुलिस प्रशासन भी उस महिला का साथ देता है। लोगों ने डीएसपी बड़सर धर्म चंद से गुहार लगाई कि उक्त महिला को थाने बुलाया जाए और हमें इंसाफ दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो हम सड़क पर चक्का जाम करेंगे। बड़सर डीएसपी का कहना है कि महिला ने रेप करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।