Edited By Updated: 19 Feb, 2017 04:36 PM
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी की पार्टी पर निशाना साधा है। बल्ह के कंसा चौक में एक जनसभा को ...
मंडी (नीरज शर्मा) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी की पार्टी पर निशाना साधा है। बल्ह के कंसा चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह संगठनात्मक जिलों के मुद्दे पर खूब बरसे। सुंदरनगर और मंडी संगठनात्मक जिलों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह जिले तो हवा में ही बन गए हैं। यहां ऐसे जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं जिन्हें उनके घर के लोग भी नहीं जानते। खचाखच भरी जनसभा में मुख्यमंत्री के ऐसे तेवर देखकर हर कोई हैरान था।
भाजपा की भी ली क्लास
जनसभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर प्रदेश को तोड़ने में लगा है जबकि मेरे लिए सारा प्रदेश एक हैं। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में अलग-अलग पार्टी की सरकारें होने से दिक्कत आती है लेकिन फिर जुडगाड़ किया जा रहा है।
इलाके की मांगें मानीं
इससे पहले इलाके की मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी गईं। वीरभद्र सिंह ने सभी मांगों को उन्होंने मान लिया और कहा कि बजट में इन्हें पूरा करने का प्रावधान किया जाएगा।