मंडी में चुनी गई कलरीपयट्टू एसोसिएशन की पहली कार्यकारिणी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Feb, 2018 03:15 PM

the first executive of the kalaripayattu association elected in the mandi

प्राचीन मार्शल आर्ट कलरीपयट्टू को हिमाचल प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए इसकी पहली कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडी जिला में इसकी पहली कार्यकारिणी बनी है। जिसके अध्यक्ष पद का दायित्व भीष्म ठाकुर को सौंपा गया है...

मंडी(नीरज): प्राचीन मार्शल आर्ट कलरीपयट्टू को हिमाचल प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए इसकी पहली कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडी जिला में इसकी पहली कार्यकारिणी बनी है। जिसके अध्यक्ष पद का दायित्व भीष्म ठाकुर को सौंपा गया है, जबकि जोगिंद्र सिंह आजाद को महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा अंकुश सूद को चेयरमैन, विशाल ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केवल सिंह को उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह आजाद सह सचिव, बृज लाल चौहान को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार को आयोजन सचिव, रूपेश चौहान, जय कुमार, गोपाल सिंह और नरेंद्र अग्निहोत्री को सदस्य नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष भीष्म ठाकुर ने बताया कि साउथ की तर्ज पर कलरीपयट्टू मार्शल आर्ट को हिमाचल प्रदेश में भी बढ़ावा दिया जाएगा। जिन युवाओं को इस मार्शल आर्ट के बारे में जानकारी नहीं उन्हें इसका पूरा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!