छात्रा रेप हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, कुछ युवकों से कड़ी पूछताछ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jul, 2017 09:50 AM

student rape massacre the police got hand vital clues inquirie from some youth

जनता के बढ़ते आक्रोश और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।

शिमला: जनता के बढ़ते आक्रोश और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इस मामले में उनको अहम सुराग हाथ लगे हैं जिसके आधार पर पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन सूत्रों का कहना है इन युवकों का ताल्लुक मड़ावग और हलाईला से है। उन्होंने शक के आधार पर इन युवकों को हिरासत में लिया है। अब तक हुई पूछताछ से पता चला है कि छात्रा के साथ हुए संगीन जुर्म में यही युवक संलिप्त हैं। 


कोटखाई क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी हुई कम
उधर, कोटखाई क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी पहले से कम हो गई है। पुलिस फोर्स का जंगलों से वापस लौटना इस बात के साफ संकेत दे रहे हैं कि एस.आई.टी. के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। इनके आधार पर ही पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया है। अब सारी जांच इन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रही है। एस.आई.टी. आधुनिक तकनीक के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही है। इनमें वे युवक भी शामिल हैं, जिन पर हत्या करने का शक जताया जा रहा है।


पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल कर रहे मॉनीटरिंग
इस केस के संबंध में पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उनके निर्देश पर आई.जी. जैड.एच. जैदी ने खुद कोटखाई के जंगलों में खाक छानी है। संदिग्ध आरोपियों के मोबाइल सर्विलैंस पर रखे गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इस कार्य में पुलिस के कई जांच अधिकारियों की मदद ली गई है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!