Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 01:03 PM
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी गुपचुप शिमला पहुंची है। वह अपने बंगले का निरीक्षण करने के मकसद से यहां आई हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार करीब 11 बजे के आस-पास वह छराबड़ा पहुंची। वह दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई मार्ग,...
शिमला (राजीव): कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी गुपचुप शिमला पहुंची है। वह अपने बंगले का निरीक्षण करने के मकसद से यहां आई हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार करीब 11 बजे के आस-पास वह छराबड़ा पहुंची। वह दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई मार्ग, चंडीगढ़ से शिमला सड़क मार्ग से पहुंची। उनके निजी दौरे के चलते इसे गोपनीय रखा गया है। फिलहाल वह इस समय वाइड फ्लावरहॉल होटल में रूकी हैं। एनएसजी ने कंस्ट्रक्शन साइट और होटल के आसपास के इलाके सील किए हैं।