डा. वीर सिंह रांगड़ा बने हिमाचल प्रांत के नए संघ चालक

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Jan, 2018 11:20 PM

shimla  veer singh rangra  himachal pradesh  union driver

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और कार्यकत्र्ताओं ने डा. वीर सिंह रांगड़ा को लोकतांत्रिक पद्धति से अपना नया संघ चालक चुन लिया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और कार्यकत्र्ताओं ने डा. वीर सिंह रांगड़ा को लोकतांत्रिक पद्धति से अपना नया संघ चालक चुन लिया है। जिला सोलन के कसौली में संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के समापन के उपरांत संघ की प्रांत बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संघ की पूरे वर्ष की कार्य योजना के बारे समीक्षा की गई। बैठक में संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास ने उपस्थित स्वयंसेवकों व कार्यकत्र्ताओं को प्रतिदिन चलने वाली शाखाओं को और प्रभावी ढंग से सशक्त करने के बारे मार्गदर्शन किया। प्रांत बैठक के दौरान हिमाचल के नए प्रांत संघ चालक का भी चुनाव भी किया गया। गौर रहे कि सेवानिवृत्त कर्नल रुप चंद अभी तक इस पद पर गत 9 वर्षों से थे। उन्होंने स्वेच्छा से अपने को दायित्व मुक्त होने का सभी कार्यकत्र्ताओं के समक्ष आग्रह किया, जिसके फलस्वरूप यहां पर पूरे हिमाचल प्रदेश से संघ प्रतिनिधियों के तौर पर स्वयंसेवकों व कार्यकत्र्ताओं ने डा. वीर सिंह रांगड़ा का चुनाव किया।

2 अन्य कार्यकत्र्ताओं ने उनके नाम का अनुमोदन किया
 डा. रांगड़ा संघ के निष्ठावान कार्यकत्र्ता होने के साथ ही जीवन का लंबा कार्य अनुभव भी रखते हैं, जिस कारण उनको इस पद के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान लेखराज राणा चुनाव अधिकारी रहे। ङ्क्षचतपूर्णी से अशोक शर्मा ने डा. वीर सिंह रांगड़ा के नाम का प्रस्ताव रखा, साथ ही 2 अन्य कार्यकत्र्ताओं ने उनके नाम का अनुमोदन किया। ज्ञात रहे कि डा. वीर सिंह रांगड़ा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफैसर पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व इनके पास संघ की सह प्रांत संघ चालक की जिम्मेदारी थी, साथ ही संघ के साथ कार्यकत्र्ता के तौर पर वर्षों से जुड़े हुए हैं। अब यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के नए संघ चालक होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!