सत्ती बोले-जवानों की शहादत के लिए कांग्रेस व नेहरू की नीतियां उत्तरदायी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Jun, 2017 05:59 PM

satti said congress and nehru  s policies liable for martyrdom of martyrs

सीमा व कश्मीर में जवानों की शहादत के लिए कांग्रेस व जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियां उत्तरदायी हैं।

पालमपुर: सीमा व कश्मीर में जवानों की शहादत के लिए कांग्रेस व जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियां उत्तरदायी हैं। जवाहर लाल नेहरू की गलत नीतियों के परिणामस्वरूप आज भी कश्मीर समस्या बनी हुई है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर पालमपुर संगठनात्मक जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कश्मीर को लेकर आरंभ से ही गलत नीति अपनाई गई तथा धारा 370 के कारण कश्मीर के बहुसंख्यक समुदाय ने लगभग 50,0000 अल्पसंख्यक समुदाय को अपने घरों से बाहर निकलने पर विवश कर दिया। 

कश्मीर के लिए गलत नीतियों को करते रहे प्रोत्साहित 
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण जवाहर लाल नेहरू कश्मीर के लिए गलत नीतियों को प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इन गलत नीतियों का विरोध करते हुए देश में 2 विधान, 2 संविधान व 2 प्रधान की नीति के विरोध में आंदोलन चलाया तथा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यदि बिना परमिट के ही कोई भी व्यक्ति कश्मीर जा सकता है तो इसका श्रेय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस के नेतागण मुलायम सिंह यादव, मायावती व केजरीवाल जैसे लोग सेना पर निराधार आरोप लगाकर सेना का मनोबल गिराने का प्रयास कर रहे हैं। 

रक्तदान जीवन बचाने का माध्यम 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश भर में रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन देने का माध्यम है, ऐसे में रक्तदान के माध्यम से ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने भी रक्तदान किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजीव राणा, संजीव सोनी, मुलखराज, पवन सुत, पवन कपूर, रविंद्र राणा, अरुणेश शर्मा व शेर सिंह आदि उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!