सत्ती का पलटवार, विधानसभा चुनाव बताएंगे सुक्खू को असलियत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Sep, 2017 03:25 PM

satti of counterattack assembly election will tell sukhu to reality

ऊना में हुई कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर क्षेत्र में विकास न करवाने के आरोप जड़े थे।

ऊना (अमित): ऊना में हुई कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर क्षेत्र में विकास न करवाने के आरोप जड़े थे। वहीं सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अब तो चुनावों का रिजल्ट ही बताएगा कि किसने विधानसभा में कितना विकास करवाया है।


10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी कांग्रेस
सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की रैलियों में उनकी अंतर्कलह खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन 50 प्लस सफल होगा और कांग्रेस 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उन्होंने गांव अरनियाला में जनसम्पर्क अभियान के तहत गांववासियों से बैठक की। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जिला ऊना में रेलवे की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!