बागी प्रत्याशी कांग्रेस-BJP के लिए बन रहे सिरदर्द, जानिए कौन किस सीट पर बिगाड़ेगा खेल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Oct, 2017 04:48 PM

rebel candidate congress bjp in headache

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ खड़े हुए 20 से अधिक बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इन बागियों को पार्टी ने टिकट नहीं दिए तो वे अपने उच्च कमान...

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ खड़े हुए 20 से अधिक बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इन बागियों को पार्टी ने टिकट नहीं दिए तो वे अपने उच्च कमान के फैसले को दरकिनार करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में कूद पड़े। राज्य की लगभग प्रत्येक सीट पर दो या तीन उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस और भाजपा ने बागियों को समझाने का भरसक प्रयास किया कि वे अपने पर्चे वापस ले लें लेकिन उन्हें खास कामयाबी नहीं मिली। नामांकन पत्र वापस लेने की आज अंतिम तिथि है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 13 बागी उम्मीदवार हैं जबकि भाजपा को 11 सीटों पर ऐसे प्रत्याशियों से जूझना पड़ रहा है। 


कांग्रेस के बागियों की लिस्ट

भरमौर
कांग्रेस के बागी : जनम सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी : ठाकुर सिंह भरमौरी
भाजपा प्रत्याशी : जिया लाल 


लाहौल-स्पीति
कांग्रेस के बागी : राजेंद्र करपा
कांग्रेस के प्रत्याशी : रवि ठाकुर
भाजपा के प्रत्याशी : राम लाल मार्कंडेय 


मनाली
कांग्रेस के बागी : प्रेम शर्मा, धर्मवीर धामी
कांग्रेस के प्रत्याशी : हरिचंद शर्मा
भाजपा के प्रत्याशी : गोविंद ठाकुर


कुल्लू
कांग्रेस के बागी : रेणुका डोगरा
कांग्रेस प्रत्याशी : सुंदर सिंह ठाकुर
भाजपा प्रत्याशी : महेश्वर सिंह 


नाचन
कांग्रेस के बागी : संजू डोगरा 
कांग्रेस प्रत्याशी : लाल सिंह कौशल
भाजपा प्रत्याशी : विनोद कुमार 


द्रंग 
कांग्रेस के बागी : पूर्ण चंद ठाकुर
कांग्रेस प्रत्याशी : कौल सिंह ठाकुर
भाजपा प्रत्याशी : जवाहर ठाकुर


भोरंज
कांग्रेस के बागी : प्रेम कौशल
कांग्रेस प्रत्याशी : सुरेश कुमार
भाजपा प्रत्याशी : कमलेश कुमारी 


ऊना सदर
कांग्रेस का बागी : राजीव गौतम
कांग्रेस प्रत्याशी : सतपाल सिंह रायजादा
भाजपा प्रत्याशी : सतपाल सिंह सत्ती


बिलासपुर
कांग्रेस के बागी : तिलक राज शर्मा
कांग्रेस प्रत्याशी : बंबर ठाकुर
भाजपा प्रत्याशी : सुभाष ठाकुर


नालागढ़
कांग्रेस के बागी : हरदीप सिंह बावा
कांग्रेस प्रत्याशी : लखविंद्र सिंह राणा
भाजपा प्रत्याशी : केएल ठाकुर 


शिमला शहरी
कांग्रेस के बागी : हरीश जनारथा
कांग्रेस प्रत्याशी : हरभजन सिंह भज्जी
भाजपा प्रत्याशी : सुरेश भारद्वाज


रामपुर
कांग्रेस के बागी: सिंघी राम
कांग्रेस प्रत्याशी : नंदलाल
भाजपा प्रत्याशी : प्रेम सिंह द्रैक


बीजेपी के बागियों की लिस्ट


भरमौर
भाजपा के बागी : ललित ठाकुर, ओपी शर्मा
कांग्रेस के बागी : जनम सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी : ठाकुर सिंह भरमौरी


मनाली
भाजपा के बागी : मोहिंद्र ठाकुर
भाजपा के प्रत्याशी : गोविंद ठाकुर
कांग्रेस के प्रत्याशी : हरिचंद शर्मा


हरोली
भाजपा का बागी : रविंद्र मान
भाजपा प्रत्याशी : राम कुमार
कांग्रेस प्रत्याशी : मुकेश अग्निहोत्री 


कसुम्पटी
भाजपा का बागी : पृथ्वी विक्रम सेन
भाजपा प्रत्याशी : विजय ज्योति सेन
कांग्रेस प्रत्याशी : अनिरुद्ध सिंह


रेणुका
भाजपा के बागी : ह्दय राम
भाजपा प्रत्याशी : बलवीर चौहान 
कांग्रेस प्रत्याशी : विनय कुमार 


चंबा
भाजपा के बागी : बीके चौहान, डीके सोनी
भाजपा प्रत्याशी : पवन नैयर
कांग्रेस प्रत्याशी : नीरज नैयर 


फतेहपुर
भाजपा के बागी : राजन सुशांत
भाजपा के प्रत्याशी : कृपाल परमार
कांग्रेस के प्रत्याशी : सुजान सिंह पठानिया 


पालमपुर
भाजपा के बागी : प्रवीण कुमार
भाजपा प्रत्याशी : इंदु गोस्वामी
कांग्रेस प्रत्याशी : आशीष बुटेल 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!