Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Feb, 2018 07:20 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की संचालन समिति का गठन कर दिया है।
शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की संचालन समिति का गठन कर दिया है। इस कमेटी में डल्हौजी से विधायक आशा कुमारी को भी जगह दी गई है। वहीं कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी इस कमेटी में हैं। राहुल की बनाई ये नई समिति कांग्रेस कार्यसमिति की जगह लेगी। संचालन समिति की पहली बैठक 17 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय में होगी। 34 सदस्यीय इस कमेटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व रक्षामंत्री ए.के एंटनी, अहमद पटेल, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद व पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी शामिल हैं।