Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jun, 2017 12:59 AM
भाजपा नेताओंं को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम का फोबिया हो गया है जोकि अपनी केंद्र सरकार की 3 सालों की उपलब्धियों को गिनाने के बदले मुख्यमंत्री पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
धर्मशाला: भाजपा नेताओंं को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम का फोबिया हो गया है जोकि अपनी केंद्र सरकार की 3 सालों की उपलब्धियों को गिनाने के बदले मुख्यमंत्री पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात धर्मशाला में हुई कांग्रेस पार्टी की संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया व ओ.बी.सी. बोर्ड के चेयरमैन चौधरी चंद्र कुमार ने कही। उन्होंने मुख्यमंत्री व उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय एवं सांसद शांता कुमार द्वारा की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा की।
भाजपा प्रभारी ने मुख्यमंत्री पर दागे झूठे आरोप
उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है, इस पर भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रभारी ने ज्वाली, धर्मशाला व पालमपुर में अपनी जनसभाओं में केवल मुख्यमंत्री पर ही झूठे आरोप दागे हैं न कि केंद्र में अपनी सरकार की 3 सालों की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे में असफल रही है तो उपलब्धियां जनता को क्या बताएंगे।
केंद्र सरकार कर रही सी.बी.आई. का दुरुपयोग
इस दौरान चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगा रहे हैं तथा केंद्र की सरकार द्वारा सी.बी.आई. का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने वाले भाजपा के नेता कौन होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को पहले अपने घरों में देखना चाहिए।