छोटी काशी में लोगों ने देव माधोराय संग धूमधाम से मनाई होली

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Mar, 2018 01:56 AM

people in small kashi celebrate holi with god madhorai

होली पर्व के शुभ अवसर पर छोटी काशी मंडी में भी लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

मंडी: होली पर्व के शुभ अवसर पर छोटी काशी मंडी में भी लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। देश में मनाई जाने वाली होली से एक दिन पहले ही मंडी की होली का खूब रंग जमा। वीरवार को मंडी शहर में होली के मतवाले रंगों की बौछार करते हुए ऐतिहासिक सेरी मंच की ओर बढ़े। चौहाटा और सेरी बाजार में होली के मतवालों की टोलियां सुबह से ही एक-दूसरे पर रंग बिखेरतीं और होली के हुड़दंग में मस्त देखी गईं। इसके पश्चात सारा शहर मानो सेरी पैवेलियन में सिमट कर रह गया।
PunjabKesari
यहां डी.जे. की धुन पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बूढ़े और जवान सभी होली के रंग में रंगे दिखे। सब अपनी-अपनी धुन में नाच रहे थे। यह मंडी की होली की खासियत है कि यहां रंगों से सभी सराबोर होते हैं मगर किसी तरह की बदनीयती से किसी से कोई छेड़छाड़ नहीं करता। सारा शहर जैसे पारिवारिक माहौल में सेरी के प्रांगण में जश्न मनाता है। शिवरात्रि के बाद राजदेवता माधोराय होली के दिन लोगों के बीच होली का जश्न मनाते हैं। मंडी में राजदेवता माधोराय की भागीदारी इस उत्सव को रियासत के राजा और प्रजा के रिश्तों की प्रगाढ़ता को उजागर करती है। माधोराय मंडी रियासत के राजा रहे हैं। मंडी की होली राजा और प्रजा के बीच आपसी सद्भाव और सौहार्द की प्रतीक है। मंडी की होली की खासियत यह है कि यहां महिलाएं भी बेखौफ  होकर बाजार में होली खेलने आती हैं।
PunjabKesari

राजदेवता माधोराय की भागीदारी तो रियासतकाल से ही होली में रही है। उस जमाने में मंदिर के प्रांगण में पीतल के बड़े बर्तनों में रंग घोला जाता था। राजा अपने दरबारियों के साथ यहां होली खेलता था। यही नहीं, राजा घोड़े पर सवार होकर प्रजा के बीच भी होली खेलने जाता था। दिनभर सेरी और मंडी की गलियों में होली खेलने के बाद राजदेवता माधोराय की जलेब निकलने के साथ ही मंडी की होली समाप्त हो गई। राजदेवता माधोराय के मंदिर से होली खेलते हुए होली के मतवाले चौहाटा बाजार होते हुए मोती बाजार, समखेतर, बालकरूपी व भूतनाथ बाजार से वापस माधोराय के मंदिर पहुंचे। इसके साथ ही रंगों का यह उल्लास पर्व संपन्न हो गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!