Edited By Updated: 15 Jan, 2017 09:02 PM
पालमपुर के नजदीक होल्टा में शाम को लगभग 7 बजे एक गाड़ी से टकराने से एक शावक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस बात का पता नहीं चल सका कि तेंदुए का यह बच्चा किस वाहन से टकराया था।
पालमपुर : पालमपुर के नजदीक होल्टा में शाम को लगभग 7 बजे एक गाड़ी से टकराने से एक शावक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस बात का पता नहीं चल सका कि तेंदुए का यह बच्चा किस वाहन से टकराया था। इस प्रकार से तेंदुए के बच्चे की मौत से आसपास के लोग भी सहम गए हैं तथा उनका कहना है कि इस प्रकार से शाम को तेंदुए के बच्चे की मौत के चलते यह स्थिति तो स्पष्ट हो गई है कि यहां पर और तेंदुए भी होंगे। फिलहाल विभाग को इस बारे सूचित कर दिया गया है।