वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, हिमाचल पुलिस ने जारी किया फरमान (Watch Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Feb, 2018 01:40 PM

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए नाहन पुलिस ने नया फरमान जारी किया है। अब प्रदेश में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। शहर में यह कानून 16 फरवरी से लागू होगा।

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए नाहन पुलिस ने नया फरमान जारी किया है। अब प्रदेश में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। शहर में यह कानून 16 फरवरी से लागू होगा। ट्राईसिटी चंडीगढ़ की तर्ज पर अब यहां डबल हेलमेट लागू होगा। यानी बाइक पर यदि 2 लोग सवार हैं तो दोनों लोगों को हेलमेट पहना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो  आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। 


पुलिस को यह भी शिकायतें मिल रही थी कि कई दो पहिया वाहन चालक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं जो अक्सर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अवहेलना पर करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मकसद बाइकर्स की सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। अब देखना होगा कि पुलिस की इस पहल का कितना असर देखना को मिलता है और धडल्ले से नियमों की अनदेखी कर रहे बाइकर्स इन आदेशों पर खरा उतरते हैं।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!