Edited By Updated: 11 Nov, 2016 10:30 PM
करोड़पति बनने के चक्कर में जोगिंद्रनगर का एक व्यक्ति तांत्रिक के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुआ है।
जोगिंद्रनगर: करोड़पति बनने के चक्कर में जोगिंद्रनगर का एक व्यक्ति तांत्रिक के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुआ है। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विनोद सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी जिमजिमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विश्वनाथ पुत्र जगदीश लाल शर्मा निवासी रोपड़ पंजाब पेशे से एक तांत्रिक है। कुछ समय पहले वह उससे मिला तो तांत्रिक ने कहा कि वह उसे करोड़पति बना देगा। इसके लिए उससे 1,50,000 हजार रुपए की मांग की।
लालच के चलते वह तांत्रिक के झांसे में आ गया और 90,000 रुपए उसे दे दिए और शेष राशि बाद में देने को कहा। 90,000 रुपए लेने के बाद तांत्रिक से संपर्क करना चाहा लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। वह कई दिन तक उससे संपर्क करता रहा लेकिन वह भूमिगत हो गया। एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।