PICS: पर्यटन नगरी मनाली के बर्फ से लदे पहाड़ सैलानियों को कर रहे आकर्षित

Edited By Updated: 14 Jan, 2017 02:39 PM

kullu  tourism city  snow  mountain  tourists

ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली के बर्फ से लदे पहाड़ सैलानियों को भी आकर्षित करने लगे हैं।

कुल्लू: ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली के बर्फ से लदे पहाड़ सैलानियों को भी आकर्षित करने लगे हैं। पर्यटन नगरी मनाली के अधिकतर पर्यटन स्थलों में पर्यटकों ने दस्तक दे दी है। अंतर्राष्ट्रीय सोलंगनाला की स्कीइंग ढलानें भी 4 फुट बर्फ  की मोटी परत से लद गई हैं। पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में पर्यटकों का दिनभर जमावड़ा लगा हुआ है। बर्फ से लदे मनाली के वन विहार में पर्यटक दिनभर बर्फ में खेलने का आनंद ले रहे हैं। 6 जनवरी के बाद बंद पड़ा सोलंगनाला भी आज पर्यटकों के लिए बहाल हो गया। दोपहर बाद पर्यटकों ने सोलंग की वादियों में दस्तक दी। पर्यटक रोप-वे के सुहाने सफर का आनंद लेते हुए साढ़े 10 हजार फुट ऊंचे पर्यटन स्थल फातरु जा पहुंचे।


पर्यटकों ने बर्फ की चांदी का लिया आनंद
पर्यटकों ने धूप छिपने तक बर्फ की चांदी का आनंद लिया। रोप-वे के संचालक अभिताभ शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी के बाद सोलंगनाला पर्यटकों के लिए बंद हो गया था लेकिन शुक्रवार को पर्यटकों ने सोलंग में दस्तक दी। उन्होंने बताया कि रोप-वे का सुहाना सफर सैलानियों को खासा आकर्षक करने लगा है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, होटल सोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि होटलियर्ज पर्यटकों को बेहतरीन सेवाएं देने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!