किब्बर नहीं ‘यह’ है एशिया महाद्वीप का सबसे ऊंचा गांव

Edited By Updated: 22 May, 2017 01:01 AM

kibber not   this   is the highest village in asia  s continent

वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज एशिया महाद्वीप में सबसे ऊंचे गांव किब्बर को पीछे छोड़ते हुए हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने हिमाचल में नई उपलब्धि दर्ज की है।

उदयपुर: वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज एशिया महाद्वीप में सबसे ऊंचे गांव किब्बर को पीछे छोड़ते हुए हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने हिमाचल में नई उपलब्धि दर्ज की है। लाहौल-स्पीति में किब्बर से अधिक ऊंचे 5 और गांवों को सड़क मार्गों से जोडऩे के बाद लोक निर्माण विभाग ने कोमिक को एशिया में सबसे ऊंचे गांव का दर्जा दिया है। कोमिक के लिए अब बस सेवा बहाल करने की तैयारी है। 

विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आए 5 और गांव
लाहौल-स्पीति की ओर आने वाले देश-विदेश के पर्यटक शायद अनजान होंगे कि एशिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे जिस किब्बर गांव में घूमने का कार्यक्रम वे बना रहे हैं, उस गांव से अधिक ऊंचे 5 और गांव विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आ गए हैं। लाहौल-स्पीति के दुर्गम गांवों तक सड़क निर्माण के मानकों पर हिमाचल ने बर्फीले रेगिस्तान में यह उपलब्धि दर्ज की है। किब्बर तक सड़क मार्ग पहुंचाने के बाद एशिया में सबसे ऊंचे गांव का रिकार्ड हालांकि पहले ही हिमाचल के नाम दर्ज था लेकिन लोक निर्माण विभाग ने किब्बर को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

किब्बर छठे स्थान पर पहुंचा
किब्बर से ऊंचे हिकिम, लांगचा, कोमिक, गेते व टशीगंग के दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के बाद हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने कोमिक को एशिया के सबसे ऊंचे गांव के रूप में दर्ज किया है। कोमिक एशिया महाद्वीप के शीर्ष पर आने से किब्बर पिछड़ता हुआ छठे स्थान पर चला गया है। बताया गया है कि वल्र्ड रिकार्ड में अभी तक किब्बर ही एशिया के सबसे ऊंचे गांव के रूप में दर्ज है लेकिन इस रिकार्ड को बदलने की ठोस दावेदारी लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण विभाग ने पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों ने भी किब्बर की जगह कोमिक को दर्ज करने की पेशकश की है। 

काजा से 25 किलोमीटर दूर है कोमिक
तिब्बत की सीमा से सटे दुर्गम बर्फीले रेगिस्तान स्पीति का विकासात्मक भूगोल लोक निर्माण विभाग ने बदला है तो ऊंचे से ऊंचे गांव सड़क मार्गों से जुड़ते रहे हैं, उसकेबाद दुनिया के नक्शे पर साल में 6 माह बर्फ  से ढके रहने वाले कोमिक ने एशिया के सबसे ऊंचे गांव की दावेदारी पेश की है। स्पीति के मुख्यालय काजा से करीब 25 किलोमीटर दूर कोमिक में एच.आर.टी.सी. की बस के रात्रि ठहराव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने काजा से कोमिक तक बस सेवा बहाल करने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर बस सेवा बहाल करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

एशिया में समुद्र तल से सबसे ऊंचे बर्फीले गांव

     गांव         ऊंचाई/मीटर
  कोमिक      4587 मीटर    
  हिक्किम       4552 मीटर   
  लांगचा     4550 मीटर    
  टशीगंग     4270 मीटर  
  गेते     4250 मीटर    
  किब्बर     4200 मीटर

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!